Showing posts with label 3rd grade teacher in rajasthan. Show all posts
Showing posts with label 3rd grade teacher in rajasthan. Show all posts

Thursday, 23 February 2012

Exam.Rajasthan-शेखावाटी में 1805 पदों पर होगी भर्ती

सीकर। प्रदेश की सभी जिला परिषदों की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति 27 फरवरी तक जारी की जाएगी। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने सभी जिला कलक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
वहीं विभाग ने तृतीय श्रेणी भर्ती के जरिए भरे जाने वाले पदों की सूची भी जारी कर दी है। विभाग से निर्देश मिलने के बाद जिला परिषद में गुरूवार को दिनभर अधिकारी विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी में जुटे रहे। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से दो मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि दो अप्रेल निर्धारित की है।
दो पारियों में होगी परीक्षा
पंचायतीराज विभाग की ओर से परीक्षा दो पारियों में जिला व तहसील मुख्यालयों पर कराई जाएगी। पहली पारी में प्रथम स्तर (कक्षा एक से पांच) व दूसरी पारी में द्वितीय स्तर (कक्षा पांच से आठ तक) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा होगी।
ये हैं पद
सीकर 704
चूरू 1081
झुंझुनूं 20
लिखेंगे सरकार को पत्र
सीकर. शेखावाटी में कम पदों से निराश युवाओं ने आंदोलन का एलान किया है। बीएड डिग्रीधारी युवाओं का कहना है कि कई वर्ष के इंतजार के बाद भर्ती की जा रही है। इसमें भी भर्ती परीक्षा से पहले टेट नहीं होने से युवा निराश हैं। इस मामले में राजस्थान शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संदीप कलवानियां ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से पंचायतीराज मंत्री को पत्र लिखे जाएंगे।
मांग-शेखावाटी में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के काफी कम पद है। इसलिए जिला परिषदों के जरिए भर्ती नहीं हो।
असर- ऎसे में शेखावाटी के युवाओं को दूसरे जिलों में आवेदन करना पड़ेगा। वहीं शेखावाटी के तीनों जिलों में दूसरे जिलों के मुकाबले मेरिट भी ज्यादा रहने की संभावना है। यदि एक विद्यार्थी पांच जिलों से भी आवेदन करता है तो करीब 1500 रूपए का आर्थिक नुकसान होगा।
मांग-आरपीएससी के जरिए हो भर्ती।
असर-आरपीएससी के जरिए भर्ती होने से सभी जिलों के हिसाब से विज्ञप्ति नहीं जारी होकर एक साथ प्रदेशभर के रिक्त पदों की विज्ञप्ति जारी होगी। ऎसे में सभी जिलों के लिए एक ही आवेदन करना होगा।
मांग-प्रदेश के सभी जिलों की एक ही मेरिट बने।
असर-जिला परिषद के जरिए होने वाली भर्ती में सभी जिला परिषदों की ओर से अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ऎसे में ज्यादा मेरिट जाने पर उस जिले के दूसरे विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मांग-भर्ती से पहले हो आरटेट परीक्षा।
असर-शेखावाटी के विद्यार्थी भर्ती से पहले आरटेट परीक्षा कराने की मांग पर अड़े हुए है। यदि भर्ती से पहले आरटेट परीक्षा नहीं होती है तो करीब 45 हजार अभ्यर्थियों का शिक्षक बनने का सपना टूट जाएगा। यदि पांच वर्ष तक भर्ती नहीं होती है तो कई बीएड डिग्रीधारी युवा तो आयु सीमा को पार कर जाएगे।
source-patrika

Govt. Jobs | Online Job | Rozgar News | Gk..Visit us-

Read more »

Tuesday, 14 February 2012

Job Nens- शिक्षाकर्मियों को नियमित करने के बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है।

जयपुर.मंत्रिमंडलीय उपसमिति की मंगलवार को हुई बैठक में विद्यार्थी मित्रों सहित अन्य शिक्षाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने का मामला मुख्यमंत्री को सिफारिश के साथ भेजने का फैसला किया
गया। अलबत्ता इन पदों पर काम करने वाले शिक्षाकर्मियों को नियमित करने के बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है।

शिक्षा मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में सहकारिता मंत्री परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री ए.ए. खान, राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दयाराम परमार मौजूद थे। बैठक में पैराटीचर्स शिक्षाकर्मी, लोक जुंबिश कर्मी, मदरसा पैराटीचर, शिक्षा सहयोगी, अतिरिक्त शिक्षा सहयोगी, महिला पैराटीचर, उर्दू शिक्षा कर्मी और डीपीईपी शिक्षा कर्मी को नियमित करने और मानदेय बढ़ाने आदि विषयों पर चर्चा होनी थी।


बैठक के बाद शिक्षा मंत्री शर्मा ने बताया कि मानदेय बढ़ाने और मेडिकल खर्च की राशि बढ़ाने का मामला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये शिक्षाकर्मी नियमित करने के लिए जरूरी अर्हताओं को पूरा नहीं करते।

विद्यार्थी मित्रों को छोड़कर अन्य के लिए आरटीई के प्रावधानों के अनुसार न्यूनतम योग्यता सीनियर सैकंडरी और एसटीसी होना जरूरी है और इसके बाद ही टेट की परीक्षा के लिए योग्य हो सकते हैं। टेट की परीक्षा पास करने के बाद ही नियमित होने की प्रक्रिया हो सकती है। शर्मा ने बताया कि शिक्षाकर्मियों के साथ नरेगा सहित अन्य कई संविदा कर्मियों के मानदेय बढ़ाने के मामले भी हैं, इसी कारण इनके निर्धारण का मामला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया है।

उधर, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए फैसले का विरोध किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष केसरसिंह चंपावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत नियमित नहीं करने का शिक्षा मंत्री का बयान सर्वथा गलत है। उन्होंने कहा कि गत बार भी इन्हें प्रबोधक बनाकर नियमित किया गया था। मानदेय बढ़ाने का मामला पहले से तय था। उन्होंने चेतावनी दी कि इन मांगों को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन किया जाएगा।
Government Jobs in India
General knowledge of india
General knowledge of Rajasthan
Enter your email address for Job & Gk News

Read more »

Monday, 13 February 2012

जिला परिषद के जरिए होगी ग्रेड थर्ड की शिक्षक भर्ती

सीकर.41 हजार पदों के लिए होने वाली ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती जिला परिषद के माध्यम से ही होगी। परिषदें ही अपने-अपने जिले में खाली पदों के हिसाब से रिक्तियां निकालेगी और परीक्षा आयोजित करवाएगी।

यह परीक्षाएं इस साल करवाकर अगले शिक्षा सत्र से पहले हर स्कूल को नए शिक्षक मिल जाएंगे। शनिवार को पंचायतराज मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने खंडेला में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, जिला परिषदों के जरिए ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही है।

इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। सभी जिलों में खाली पदों की सूचना भी तैयार कर ली गई है। अगले महीने तक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। 1998 की शिक्षक भर्ती प्रकरण में नियुक्ति से वंचित शिक्षकों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों की पालना की जाएगी। इस बारे में दिखवाया जा रहा है।

डेपुटेशन पर रोक के बावजूद प्रतिनियुक्तियां रद्द होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभागों में नए कर्मचारी लगाए जा रहे हैं, जल्द ही प्रतिनियुक्तियों वाले कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिला परिषदों को पांच विभाग दिए गए हैं, इन्हें संभाल रहे हैं। यह संभलने के बाद और विभाग भी लिए जाएंगे।
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 05:24(12/02/12)
 

Read more »

Popular Posts