Showing posts with label CTET. Show all posts
Showing posts with label CTET. Show all posts

Tuesday, 6 March 2012

CTET Results 2012 at cbseresults.nic.in | cbseresults.nic.in | CTET Results 2012

CTET Results 2012 at cbseresults.nic.in
Central Teachers Eligibility Test (CTET) Results will be released the results very soon. All the students who had applied for the exam can view their Results from the below mentioned link. Students need to enter their roll number.
More detail about CTET Results 2012 is available online at the main official website at www.cbseresults.nic.in. Candidates can get all the details from here.
View this url:
http://cbseresults.nic.in/

Read more »

Tuesday, 3 January 2012

Abour CTET

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकपद पर नियुक्ति की अनिवार्य योग्यता हासिल करने के लिए आयोजित होने वाली अगली सीटेट परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2012 को होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आवेदन 25 नवम्बर तक किया जा सकता है।

गौरतलब है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत किसी भी विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए व्यक्ति की पात्रता तभी सुनिश्चित होगी, जब उसने शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट में सफलता हासिल की हो। राज्य अपने स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन करते हैं, जबकि केंद्रीय विद्यालयों के लिए सीटेट का आयोजन होता है। साथ ही नवोदय विद्यालयों और तिब्बती विद्यालयों के लिए भी यह परीक्षा अनिवार्य है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से संचालित विद्यालयों में भी इस परीक्षा का महत्व है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पिछली बार आयोजित हुई परीक्षा में देशभर में सात लाख नब्बे हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा का पैटर्न
सीटेट परीक्षा ऑब्जेक्टिव और बहु विकल्प प्रश्नों के आधार पर आयोजित होगी। इसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए होगा, जो कक्षा एक से पांच के शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं दूसरा पेपर कक्षा छह से आठ तक के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए होगा। खास बात है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किग का प्रावधान नहीं है, इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इसका सिलेबस सीबीएसई की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। प्रत्येक पेपर डेढ़ घंटे का होगा और प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संभावित संख्या 150 होगी।

कैसे करें तैयारी?
परीक्षा में सीनियर सैकेंडरी स्तर तक का पाठ्यक्रम शामिल रहता है, ऎसे में इन कक्षाओं की पुस्तकों का गहन अध्ययन करना चाहिए। हिन्दी, अंग्रेजी और गणित का अध्ययन विशेष रूप से करें। चूंकि परीक्षा में 150 मिनट में 150 सवालों के जवाब देने होते हैं, ऎसे में "स्पीड एंड एक्यूरेसी" का सिद्धांत अपनाना जरूरी है। नेगेटिव माकिंग का प्रावधान नहीं होने से हर सवाल का जवाब दिया जा सकता है।

कम समय में ओएमआर शीट भरने की प्रैक्टिस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। गणित के सवाल हल करने में शॉर्ट कट विधि अपनानी चाहिए, ताकि आप कम समय में ज्यादा प्रश्न हल कर सकें। ऎसा करके ही आप परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। परीक्षा में शिक्षा मनोविज्ञान के भी प्रश्न शामिल रहते हैं, ऎसे में इस विषय का भी अध्ययन करना जरूरी है।
वाणिज्य स्नातकों को भी इस परीक्षा में बैठने की अनुमति है, इसलिए वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पत्र और बुलेटिन का बैंक से विक्रय- 25 नवम्बर तक
वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन - 25 नवम्बर तक
कार्यालय में आवेदन पत्र पहुंचाने की अंतिम तिथि - 30 नवम्बर
परीक्षा तिथि- 29 जनवरी 2012

Read more »

Popular Posts