Showing posts with label RPES. Show all posts
Showing posts with label RPES. Show all posts

Monday, 13 February 2012

RPSC Exma Info प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) परीक्षा 1 मार्च से

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) माध्यमिक शिक्षा 2011 की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। आयोग ने सोमवार को विभिन्न विषयों के लिए होने वाली परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
आयोग सचिव डॉ. के के पाठक के मुताबिक 1 मार्च सुबह 10 से 11.30 बजे तक सामान्य ज्ञान और दोपहर 2 से 5 बजे तक भौतिक व रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 2 मार्च सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर 2 से 5 बजे तक जीव विज्ञान व उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 3 मार्च सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक वाणिज्य व दोपहर 2 से 5 बजे तक गणित की परीक्षा होगी। सभी पदों के लिए सामान्य ज्ञान की एक ही परीक्षा होगी।
अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विषयों की सूचना वेबसाइट पर डाल दी गई है। वे आवेदन-पत्र क्रमांक अनुसार देख सकते हैं। यदि कोई विसंगति हो तो 20 फरवरी तक आयोग में व्यक्तिगत रूप से आवेदन दे सकेंगे। इनके प्रवेश-पत्र परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

Read more »

Popular Posts